विज्ञापन
रेलवे ग्रुप D रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। जोनवाइज कटऑफ, PET से छूट पाने वाले उम्मीदवार, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका, आगे की चयन प्रक्रिया और जरूरी अपडेट यहां पढ़ें।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपने संबंधित रीजनल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही जोनवाइज मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी जारी की गई है। वहीं, उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और पर्सेंटाइल स्कोर निर्धारित समय से अपने लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
करीब 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने 32,438 रिक्तियों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है।
सभी उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की सहायता से लॉगिन कर अपना पर्सेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स देख सकते हैं। इसके लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करना होगा। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 शाम 6 बजे से 16 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों के लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। ग्रुप D की CBT परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार कुछ श्रेणी के उम्मीदवारों को PET से छूट दी गई है। इनमें शामिल हैं।
इन उम्मीदवारों के रोल नंबर PET के लिए जारी की गई शॉर्टलिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं क्योंकि इन्हें फिजिकल टेस्ट से छूट प्रदान की गई है।
CBT के बाद चयन प्रक्रिया में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षा और अंत में पैनल जारी किया जाएगा। इन सभी चरणों का संचालन संबंधित रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा किया जाएगा।
PET का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही संबंधित RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर ई-कॉल लेटर से जुड़ी सूचना भी भेजी जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि PET के लिए शॉर्टलिस्ट होना पूरी तरह अस्थायी (Provisional) है। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी में कोई विसंगति पाई जाती है या भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो किसी भी चरण में उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। केवल PET के लिए बुलाया जाना नियुक्ति की गारंटी नहीं माना जाएगा।
अब तक जारी प्रमुख जोनों की कटऑफ इस प्रकार है।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। इसके लिए निर्धारित मानक पहले से तय हैं।
पुरुष उम्मीदवारों को एक बार में 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। साथ ही 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड के भीतर पूरी करनी होगी। हालांकि अधिनियम प्रशिक्षु (Apprenticeship Training) पूरा कर चुके उम्मीदवारों को दौड़ से छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें: IBPS PO 2026: 6715 वैकेंसी के साथ बदला एग्जाम पैटर्न, जानें किस बैंक में कितनी सीट
जिन उम्मीदवारों का चयन PET के लिए हुआ है, उन्हें समय-समय पर अपने संबंधित RRC और RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। PET की तारीख, ई-कॉल लेटर, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं वहीं जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर आने वाले संदेशों पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन