UGC NET री-एग्जाम रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की विषयवार कटऑफ देखें। 1.20 लाख अभ्यर्थियों में 824 को JRF मिला।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने UGC NET री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। फिलहाल अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इन तीनों विषयों के अभ्यर्थी अपना रिजल्ट UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने से पहले NTA ने इन विषयों की फाइनल आंसर की भी जारी की थी।
अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को देशभर के 272 शहरों में आयोजित की गई थी। इन तीनों विषयों के लिए कुल 1,96,491 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से करीब 61 फीसदी यानी 1,20,355 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा में शामिल हुए 1,20,355 अभ्यर्थियों में से कुल 35,588 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसमें JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और केवल PhD के लिए क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी शामिल हैं। सफल अभ्यर्थियों की संख्या परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों की कुल संख्या का 29.57 फीसदी है।
JRF यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए सिर्फ 824 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए हैं। यह परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों का करीब 0.68 फीसदी है। वहीं, 11,610 अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई हुए हैं, जबकि 23,154 अभ्यर्थियों ने केवल PhD के लिए क्वालीफाई किया है। इस तरह तीनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 35,588 अभ्यर्थी UGC NET की इस परीक्षा में सफल हुए हैं।
ये भी पढ़ें: UPSC ESE 2027 Registration शुरू, 480 पदों पर मौका, 6 अक्टूबर तक करें आवेदन
NTA ने अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में कटऑफ जारी की है। कटऑफ में JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और केवल PhD के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।
अंग्रेजी विषय में अनारक्षित यानी जनरल वर्ग के लिए JRF की कटऑफ 226 अंक रही। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 198 अंक और केवल PhD के लिए 172 अंक कटऑफ रही।
EWS वर्ग में JRF की कटऑफ 216 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर की 176 अंक और केवल PhD की कटऑफ 150 अंक रही। OBC NCL वर्ग के लिए JRF कटऑफ 214 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर 180 अंक और केवल PhD 156 अंक रही।
SC वर्ग में JRF के लिए 202 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 166 अंक और केवल PhD के लिए 146 अंक कटऑफ रही। ST वर्ग में JRF की कटऑफ 198 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर की 164 अंक और केवल PhD की कटऑफ 144 अंक रही।
वाणिज्य यानी Commerce विषय में जनरल वर्ग के लिए JRF कटऑफ 210 अंक रही। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कटऑफ 182 अंक और केवल PhD के लिए 160 अंक रही।
EWS वर्ग में JRF के लिए 200 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 166 अंक और केवल PhD के लिए 142 अंक कटऑफ रही। OBC NCL वर्ग की JRF कटऑफ 198 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर की 166 अंक और केवल PhD की 146 अंक रही।
SC वर्ग में JRF की कटऑफ 186 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर की 156 अंक और केवल PhD की 138 अंक रही। ST वर्ग में JRF के लिए 182 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 152 अंक और केवल PhD के लिए 136 अंक कटऑफ रही।
समाजशास्त्र यानी Sociology में जनरल वर्ग के लिए JRF की कटऑफ 232 अंक रही। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 206 अंक और केवल PhD के लिए 174 अंक कटऑफ रही।
EWS वर्ग में JRF की कटऑफ 224 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर की 184 अंक और केवल PhD की 146 अंक रही। OBC NCL वर्ग के लिए JRF कटऑफ 222 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर 184 अंक और केवल PhD 154 अंक रही।
SC वर्ग में JRF के लिए 210 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 168 अंक और केवल PhD के लिए 140 अंक कटऑफ रही। ST वर्ग में JRF की कटऑफ 200 अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर की 164 अंक और केवल PhD की कटऑफ 142 अंक रही।
ये भी पढ़ें: अग्निवीरों के लिए सरकार का मास्टर प्लान! 4 साल पूरे होने से पहले ही मिलेगी स्थायी नौकरी
अंग्रेजी में जनरल वर्ग के लिए JRF की कटऑफ 226 अंक रही, जबकि वाणिज्य में यह 210 अंक और समाजशास्त्र में 232 अंक रही। इसी तरह असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जनरल वर्ग की कटऑफ अंग्रेजी में 198, वाणिज्य में 182 और समाजशास्त्र में 206 अंक रही।
केवल PhD की बात करें तो जनरल वर्ग में अंग्रेजी की कटऑफ 172 अंक, वाणिज्य की 160 अंक और समाजशास्त्र की 174 अंक रही।
अभ्यर्थी अपना UGC NET रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं।
सरकारी नौकरी से जुड़े सभी अपडेट पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहें, चेतना मंच के न्यूज पोर्टल www.chetnamanch.com पर।
विज्ञापन