विज्ञापन
UPTET Admit Card 2026 जारी हो गया है। उम्मीदवार upessc.up.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, समय, जरूरी दिशा-निर्देश, प्रतिबंधित सामान और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर के साथ नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
इस बार यूपीटीईटी परीक्षा के लिए करीब 19,94,661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित होगी।
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर Candidate Services के तहत दिए गए UPTET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्ट्रेशन के समय प्राप्त वन टाइम पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरकर Submit बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा।
आयोग ने इससे पहले 22 जून को परीक्षा शहर की जानकारी भी जारी कर दी थी।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर केवल जरूरी सामान ही लेकर पहुंचें। उम्मीदवार अपने साथ बिना किसी लिखावट वाला क्लिपबोर्ड या हार्ड बोर्ड तथा काली स्याही का बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाएं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि काले बॉल प्वाइंट पेन के अलावा किसी अन्य रंग की स्याही का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इनमें शामिल हैं।
आयोग ने उम्मीदवारों को ओएमआर उत्तर पत्रक भरते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तर पत्रक पर भरी गई जानकारी को व्हाइटनर, ब्लेड या रबर से मिटाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि उत्तर सही तरीके से काला नहीं किया गया या कोई जानकारी गलत भर दी गई तो उत्तर पत्रक का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
इसके अलावा ओएमआर शीट में प्रश्न पुस्तिका का क्रमांक सही-सही भरना भी अनिवार्य है। यदि यह जानकारी खाली छोड़ दी जाती है या गलत भर दी जाती है तो उत्तर पत्रक की जांच नहीं होगी।
अभ्यर्थियों को उत्तर पत्रक को मोड़ने, उस पर किसी प्रकार का निशान बनाने या प्रश्न पुस्तिका के किसी भी पृष्ठ को फाड़ने से भी बचना होगा। ऐसा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर पत्रक की प्रति और प्रश्न पुस्तिका अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि उत्तर पत्रक की प्रतियों को स्वयं अलग नहीं करना है। सभी पत्रक जुड़े हुए रूप में कक्ष निरीक्षक को सौंपने होंगे।
इसके अलावा परीक्षा के अंतिम आधे घंटे के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
चयन आयोग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के कई सेट तैयार किए हैं। परीक्षा में किस सेट का उपयोग किया जाएगा, इसकी जानकारी परीक्षा शुरू होने से लगभग पांच घंटे पहले तय की जाएगी।
अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर विशेष टीमें तैनात रहेंगी। उम्मीदवारों का आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ लिया जाएगा। आयोग ने तकनीकी टीमों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक जांच सामान्यतः एक मिनट के भीतर पूरी की जाए ताकि प्रवेश प्रक्रिया में देरी न हो।
प्रश्नपत्रों और ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के ट्रंक पर वन टाइम लॉक लगाए गए हैं। प्रत्येक पाली की परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले इन्हें खोला जाएगा। वहीं कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले रैंडम प्रक्रिया के माध्यम से तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ISRO में निकली बंपर भर्ती 2026, ITI, Diploma और Graduates के लिए सुनहरा मौका
यूपीटीईटी परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों का उत्तर देने का अवसर मिलेगा।
पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न बाल विकास, भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन से संबंधित होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अक का होगा और परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी ढाई घंटे होगी।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 60 प्रतिशत यानी 90 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत यानी 82 अंक निर्धारित किए गए हैं।
यूपीटीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाला प्रमाणपत्र अब आजीवन मान्य रहेगा।
विज्ञापन