ग्रेटर नोएडा के खेत में बोरे में बंद मिला शव, मची सनसनी
UP News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 09:05 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां थाना दादरी क्षेत्र में एक खेत में बंद बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इस तरह से खेत में शव मिलने से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
बोरे में बंद मिला शव
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात को थाना पुलिस को सूचना मिली कि खेत में एक प्लास्टिक के बंद बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।
मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा? Greater Noida News
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि शव 10-12 दिन से ज्यादा पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आसपास के लोगों में चर्चा है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को बोरे में बंद करके खेत में फेंका गया है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।