बड़ी खबर: अवैध निर्माण गिराने के दौरान हादसा, दीवार गिरने से दो घायल
बड़ी खबर: अवैध निर्माण गिराने के दौरान हादसा, दीवार गिरने से दो घायल
Greater Noida Samachar:
भारत
चेतना मंच
05 Jan 2024 06:23 PM
Big Breaking Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा खेड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक हादसा हो गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिक्रमण हटाओ दस्ते की टीम पर पथराव कर दिया। जिसके बाद टीम मौके से वापस लौट गई।
Big Breaking Greater Noida ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिक्रमण हटाओ दस्ते की टीम पर पथराव
ग्रेटर नोएडा में आज उस समय बवाल हो गया जब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिक्रमण हटाओ दस्ते की टीम खेड़ी गांव में अवैध निर्माण को गिराने के लिए पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंची। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दीवार गिर गई। जिसमें दो लोग दबकर घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग भडक़ उठे और उन्होंने प्राधिकरण के दस्ते पर पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आक्रोाशित लोगों को नियंत्रित किया। पथराव के बाद प्राधिकरण की टीम मौके से वापस लौट गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं दीवार गिरने से घायल हुए दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।