ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित डेरी मच्छा गांव के प्रताप सिंह नागर को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष को मिली इस नई जिम्मेदारी से गौतमबुद्ध नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है।

Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह नागर को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा सहित पूरे क्षेत्र में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
प्रताप सिंह नागर मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी क्षेत्र स्थित डेरी मच्छा गांव के निवासी हैं। वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इससे पहले वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। उनके गांव डेरी मच्छा से लेकर नोएडा स्थित उनके आवास तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इसे उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान बताया है। Greater Noida News :
यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में आपदा प्रबंधन की तैयारी, महिलाओं को सिखाए जाएंगे बचाव के तरीके
प्रदेश प्रवक्ता के रूप में प्रताप सिंह नागर की भूमिका उत्तर प्रदेश में भाजपा की नीतियों, सरकार के कार्यों और पार्टी के राजनीतिक दृष्टिकोण को मीडिया तथा आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण होगी। प्रताप सिंह नागर ने बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत, शिक्षक निलंबित
प्रताप सिंह नागर को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने को उनके समर्थक एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं। युवा मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी निभाने के बाद अब प्रदेश संगठन में प्रवक्ता की भूमिका मिलने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी सक्रियता और बढ़ने की उम्मीद है। Greater Noida News :
विज्ञापन