क्या आपदा आने पर महिलाएं भी राहत और बचाव कार्यों में बड़ी भूमिका निभा सकेंगी ? सवाल यह है कि आपदा के समय सही जानकारी और समय पर उठाए गए कदम जान-माल के नुकसान को कितना कम कर सकते हैं ?

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित करने की पहल शुरू की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रशिक्षण हॉल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 85 प्रतिभागियों को आपदा से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई करने की जानकारी दी जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ और जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें अपने परिवार तथा समुदाय की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। Greater Noida News
यह भी पढ़ें : जलवायु विहार में डांडिया उत्सव की धूम, ADCP मनीषा सिंह ने महिलाओं को बताया ‘मिशन शक्ति’ का महत्व
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जन-जागरूकता, समयबद्ध तैयारी, नियमित प्रशिक्षण और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जरूरी है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपने परिवार और समुदाय को जागरूक करने के साथ आपदा के समय आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से सामुदायिक स्तर पर आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत किया जा सकता है। प्रशिक्षित महिलाएं आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को जरूरी सावधानियों की जानकारी देने और राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने में मददगार बन सकती हैं। Greater Noida News
इसे भी पढ़ें : दोस्त ही निकला हत्यारा, नोएडा के बॉर्डर पर हुआ हत्याकाण्ड
प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को आपदा जोखिम प्रबंधन, विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, बुनियादी जीवन रक्षक कौशल और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही अग्निकांड से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके भी बताए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित वीडियो और सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री के माध्यम से भी जागरूक किया गया। Greater Noida News
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आपदा के समय प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता यानी फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। इसके तहत महिलाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया देने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और राहत एवं बचाव कार्यों में योगदान देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर अजय पंवार, विजयपाल सिंह और श्रीयांश चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई के संबंध में मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी भी दी जा रही है। Greater Noida News
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की यह पहल महिलाओं की क्षमता बढ़ाने, सामुदायिक तैयारियों को मजबूत करने और आपदा जोखिम न्यूनीकरण में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह, एनडीआरएफ, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मास्टर ट्रेनर और लेखाकार अभिषेक चौहान सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी कर रहे हैं। इसमें लगभग 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। Greater Noida News
विज्ञापन