नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बॉर्डर पर ऐसा क्या हुआ कि दो दोस्तों के बीच का रिश्ता कथित तौर पर हत्या तक पहुंच गया ? आखिर इस मामले में पुलिस की जांच से और कौन-से तथ्य सामने आएंगे ? जानिए कुलेसरा से लखनावली तक जुड़े इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी, पुलिस की कार्रवाई और मामले से जुड़े अहम पहलू।

Greater Noida News : नोएडा शहर तथा ग्रेटर नोएडा के बॉर्डर पर एक बड़ा हत्याकांड प्रकाश में आया है। नोएडा के बॉर्डर पर स्थित एक गाँव में हुआ यह हत्याकांड एक दोस्त के द्वारा दूसरे दोस्त की हत्या का काण्ड तो है ही। साथ ही भरोसे विश्वास तथा भाईचारे के खून का काण्ड भी है। इस हत्याकांड ने नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गौतमबुद्ध नगर के कुलेसरा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाले करीब 40 वर्षीय पवन शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उनके पड़ोसी ललित शर्मा को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पवन शर्मा का गला दबा दिया। पुलिस के मुताबिक, इससे पवन की मौत हो गई और शव को सूरजपुर थाना क्षेत्र के लखनावली में फेंक दिया गया। पुलिस ने मृतक की निशानदेही के संबंध में मिली जानकारी और पूछताछ के आधार पर लखनावली से शव बरामद कर लिया। थाना सूरजपुर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Greater Noida News
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को पवन शर्मा के भाई ने थाना ईकोटेक-3 में उनके घर नहीं पहुंचने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पवन शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। वह मूल रूप से गांव खैरीरी मस्तीपुर, थाना दादों, जिला अलीगढ़ के निवासी थे और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के कुलेसरा इलाके में रह रहे थे। पवन के लापता होने के बाद परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। उनके भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए अपने पड़ोसी ललित शर्मा पुत्र मनोहरलाल शर्मा पर शक भी जाहिर किया। इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने संदिग्ध ललित शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों के बीच रात में शराब पीने और फिर विवाद होने की बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान ललित ने कथित तौर पर पवन का गला दबाया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को लखनावली, सूरजपुर क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस की कार्रवाई में लखनावली से पवन शर्मा का शव बरामद किया गया। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। Greater Noida News
यह भी पढ़ें :ग्रेटर नोएडा जिला न्यायालय का बड़ा फैसला, अमित कसाना को 7 साल की सज
इसे भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में गंदगी फैलाने वालों पर प्राधिकरण का शिकंजा, 10 हजार तक जुर्माने की चेतावनी
जरूर पढ़ें : 31 अक्टूबर को होगा सरदार पटेल जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, गुर्जर महासभा ने शुरू की तैयारी
अवश्य पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार, 4 नए रूटों पर सेवा शुरू
इसे भी अवश्य पढ़ें : नोएडा पुलिस कमिश्नर ने किया ग्राम प्रहरियों का सम्मान, दी ये खास सीख
इस मामले में दो थाना क्षेत्रों की भूमिका सामने आई है। पवन शर्मा कुलेसरा में रहते थे, जो थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में आता है। वहीं, पुलिस के अनुसार शव लखनावली, सूरजपुर क्षेत्र से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद थाना सूरजपुर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। Greater Noida News
विज्ञापन