Chithera Land Scam Update: घोटाले के मास्टर मांइड यशपाल तोमर का साथी लेखपाल गिरफ्तार
Chithera Land Scam Update
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:27 AM
Chithera Land Scam Update: चिटहेरा भूमि घोटाले में वांछित लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहुचर्चित चिटहेरा भूमि घोटाले में शामिल गैंगस्टर यशपाल तोमर गैंग के सक्रिय सदस्य लेखपाल शीतला प्रसाद को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चलने के कारण लेखपाल शीतला प्रसाद पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था।
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे शीतला प्रसाद लेखपाल पुत्र अलगू राम को उसके मसकन मोहल्ला कानून गोयान कस्बा जेवर से गिरफ्तार किया गया।
[caption id="attachment_102766" align="aligncenter" width="700"]Chithera Land Scam Update[/caption]
हत्थे चड्ने लगे है अपराधी
पकड़े गया आरोपी ने चिटहेरा भूमि घोटालेके मास्टरमाइंड एवं गैंग लीडर यशपाल तोमर पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बड़वारा थाना रमाला बागपत के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया था। इस गिरोह ने चिटहेड़ा गांव के भोले भाले गरीब अनुसूचित जाति के पट्टाधारी लोगों की जमीनों को कम कीमत पर जबरन लेकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर अनुचित लाभ कमाया था। पुलिस ने इस गिरोह पर शिकंजा कसते हुए इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी जिसमें शीतला प्रसाद वांछित चल रहा था। चेतना मंच ने इस घोटाले से जुड़ी सभी खबरें पहले भी पूरी तह तक जा कर पाठकों तक पहुँचाई थी । मामले को विस्तार से जानने के लिए इन खबरों को भी पढे :