ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ रहे अपराध, फोन पर महिला को...
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:48 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख में एक महिला ने अपने ननदोई व उसके भतीजे के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने तथा धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि उसका ननदोई उन पर केस वापस लाने का दबाव बना रहा है।
फोन पर की गाली-गलौज
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एवेन्यू गौर सिटी में रहने वाली कोमल (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी ननद का अपने पति विनीत शर्मा से पारिवारिक विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में वह तथा उसके पति गवाह है। कोमल के मुताबिक विनीत शर्मा व उसका भतीजा चैतन्य शर्मा आए दिन उन्हें फोन कर केस वापस लेने व गवाही ना देने का दवाब बनाते हैं। उन्होंने जब केस वापस लेने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उनके साथ फोन पर गाली गलौज की।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़िता के मुताबिक पूर्व में भी आरोपी कई बार उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News