Greater Noida युवक- युवती के लिए काल बना घना कोहरा, हो गई मौत
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:02 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:02 AM
Greater Noida नोएडा एक्सप्रेसवे पर बीती देर रात घना कोहरा एक युवक व युवती के लिए काल साबित हुआ। घने कोहरे में एक्सप्रेस वे पर तेज गति में आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
Greater Noida News
थाना एक्सप्रेस वे प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि बीती रात्रि करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एडवांट बिल्डिंग के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक युवती को कुचल दिया है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
बाइक के नंबर व इनके पास से मिले फोन नंबरों के आधार पर मृतकों की पहचान शोभित उर्फ कुणाल व भावना पुत्री विजय वीर निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई। दोनों नोएडा में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शोभित व भावना देर रात बाइक से परी चौक की से नोएडा आ रहे थे। रात्रि में एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा व ट्रक की तेज गति के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।