विज्ञापन
Greater Noida Fire : आग थाना बिसरख क्षेत्र में एक कॉम्प्लेक्स के ऑफिस परिसर के पीछे फ्लोर पर लगी।

Greater Noida Fire : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आग लगने से हडकंप मच गया। गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग के टी-3 टावर की नौवीं मंजिल पर गुरुवार को सवा दस बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैलने लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इमारत से काला धुआं निकलता देखा गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है। ऊचाई ज्यादा होने की वजह से इमारत में लगे उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, अनेक कर्मचारी घायल
जिस इमारत में आग लगी वो एक कामर्शियल बिल्डिंग है। बिल्डिंग के स्टूडियो अपार्टमेंट में आग लगी थी। आग में कोई फंसा नहीं हालांकि फ्लैट में रखा अधिकांश सामाना जलकर राख हो गया। Greater Noida Fire
विज्ञापन