
Greater Noida News[/caption]
इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। फायर स्टेशन अधिकारी अजय कुमार सिंह व उनकी टीम द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल (The Shri Ram Universal School) पहुंची। अग्निशमन विभाग की टीम ने कृत्रिम आग जलाकर छात्र-छात्राओं को फायर ड्रिल प्रशिक्षण का अभ्यास कराया। इस फायर ड्रिल में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और आग बुझाने संबंधी उपायों के बारे में जानकारी ली। अग्नि सेवा सप्ताह के तहत स्कूल में आयोजित फायर सेफ्टी पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।