कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय के बीच बनेगा फुट ओवर ब्रिज
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 08:25 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट और जनपद न्यायालय को जोडऩे के लिए फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ जनपद दीवानी एवं फौजदारी की महिला अधिवक्ताओं से फीता कटवाकर करवाया। फुट ओवर ब्रिज के बनने के बाद पैदल चलने यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। साथ ही वृद्ध लोगों के लिए लिफ्ट भी तैयार की जाएगी।
छह माह में बनकर तैयार होगा
इस मौके पर जेवर विधायक ने कहा कि यह फुट ओवर ब्रिज आने वाले समय में जनता के लिए बहुत ही सुविधाजनक होगा। दैनिक यात्रियों के लिए फुट ओवर ब्रिज के साथ-साथ विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिलाएं भी पुरुषों का हाथ बंटाती हों और जहां की व्यवस्था में महिलाएं आगे आकर, इस देश का आईना बनेंगी, वह देश बहुत जल्द विकसित होगा। यह फुट ओवर ब्रिज छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
इस मौके पर जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर को उत्तर प्रदेश को आर्थिक राजधानी माना जाता है। इसलिए यहां के कार्यालय और मुख्यालय भी उसी स्तर के ही होने चाहिए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवनीश सक्सेना ने इस मौके पर कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका आज तीनों एक मंच पर मौजूद हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्लोगन आज चरितार्थ हो गया है।
Greater Noida :
इस मौके पर ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमेन्द्र सिंह भाटी, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड0 जयपाल सिंह भाटी एड0 अजीत नागर सचिव, एड0 राजीव तोंगड़ पूर्व अध्यक्ष, एड0 सुशील भाटी पूर्व अध्यक्ष, एड0 कृष्ण कुमार, एड0 राकेश कुमार, एड0 अजीत भाटी, एड0 ज्योति, एड0 सीमा, एड0 हेमंत शर्मा, एड0 कुलदीप शर्मा, एड0 चरणजीत सिंह, एड0 जयपाल भाटी, एड0 शोभाराम चंदीला, एड0 जयवीर भाटी, एड0 मुकेश कर्दम, एड0 मूल चंद शर्मा, एड0 देवेंद्र रावल, एड0 अतुल शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। Greater Noida :