
Greater Noida News : (चेतना मंच)। पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देकर साइबर ठगों ने एक युवक को 6 लाख 45 हजार का चूना लगा दिया। पीड़ित ने थाना बिसरख में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की वेलकम सिटी शिवालय होम्स में रहने वाले निखिल चौधरी ने बताया कि गत 23 जुलाई को उनके पास एक व्यक्ति का मैसेज आया उस व्यक्ति ने पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। उसके द्वारा हां करने पर उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया। ग्रुप से जोड़ने के बाद उसे पांच टास्क दिए गए जिन्हें पूरा कराने के बहाने उससे 5 बार में 6 लाख 45 हजार ले लिए गए। पैसे देने के बावजूद उसे उस पर रिटर्न नहीं मिला। उसने जब जमा कराए गए पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे अपने टेलीग्राम ग्रुप से भी बाहर निकाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना बिसरख पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Read More - Rahul Gandhi : राहुल के एक इशारे ने भाजपा की कई महिला सांसदों को कर दिया आग बबूलानोएडा। क्रेडिट कार्ड की वार्षिक फीस माफ करने का लालच देकर महिला ठग ने एक स्वास्थ्य कर्मी को चूना लगा दिया। बैंक डिटेल व ओटीपी लेकर आरोपी महिला ने स्वास्थ्य कर्मी के क्रेडिट कार्ड से 18,540 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना फेज 2 में मुकदमा दर्ज कराया है। सी.एच.सी. भंगेल पर कार्यरत नरेश कुमार सैनी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों उसके मोबाइल पर पूजा शर्मा नामक महिला ने फोन किया। उसने खुद को एसबीआई बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर 2002 पॉइंट हो रहे हैं।
Greater Noida Newsबैंक की तरफ से उसकी क्रेडिट कार्ड की वार्षिक फीस 499 रुपए माफ हो जाएगी। पूजा शर्मा ने उसे अपने बातों के झांसे में लेते हुए कहा कि इसके लिए उसे कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी। उक्त महिला ने उससे फोन पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ली साथ ही उसके मोबाइल फोन पर आए ओटीपी को भी बहाने से मालूम कर लिया। नरेश कुमार सैनी के मुताबिक इसके पश्चात उसके क्रेडिट कार्ड से 18740 निकल गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Greater Noida News