
Greater Noida (चेतना मंच)। सोफी मेमोरियल एनिमल रिलीफ ट्रस्ट के मकोड़ा गांव स्थित एनिमल सेंटर से चोरों ने बकरियां व गाय चोरी कर ली। ट्रस्ट के संस्थापक ने सूरजपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
संस्थापक कावेरी राणा ने बताया कि वह सोफी मेमोरियल एनिमल रिलीफ ट्रस्ट चलाती है और पशु संरक्षण का कार्य करती हैं। उनके ट्रस्ट में बीमार पशुओं का मुफ्त इलाज करने के साथ-साथ उन्हें पुनर्वास करने का काम करती है। गत दिनों चोर उनके मकोड़ा गांव स्थित सेंटर से 81 बकरियां, 3 बीमार गायों को चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह जब स्टाफ सोकर उठा तो बकरियां और गाय गायब थी, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि कावेरी राणा ने गत दिनों सेक्टर-126 क्षेत्र में कुछ लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उनके द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के कुछ समय के अंतराल पर पशुपालकों ने कावेरी राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उनकी भेड़ बकरियां ले जाने व वापस न लौटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
खेड़ा चौगानपुर में कोरियर कंपनी के दफ्तर से चोरों ने पार्सल, बैटरी, इनवर्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना इकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज कराया है। मूल रूप से जनपद संभल निवासी टीटू शर्मा खेड़ा चौगानपुर में कोरियर कंपनी चला रहे हैं। गत 24 जुलाई को रात्रि में अपना ऑफिस का काम खत्म कर ऑफिस को लॉक कर अपने घर चले गए।
सुबह जब वह अपने ऑफिस पर पहुंचे तो उन्हें ताला टूटा हुआ मिला। टीटू शर्मा ने बताया कि चोरों ने उनके ऑफिस में डिलीवरी के लिए रखे गए पार्सल, बैटरी, इनवर्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। Greater Noida