
Greater Noida News : रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 3 में क्रांति तीर्थ अमृत महोत्सव आयोजन समिति मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित क्रांति तीर्थ श्रृंखला के अंतर्गत महमुदपुर, लोनी (गाजियाबाद) निवासी अमर क्रांतिकारी चौ. तोता सिंह कसाना की अमर गाथा का स्मरण किया गया। इसके अलावा 1857 की क्रांति के अन्य वीर शहीदों को भी विस्तार से चर्चा कर याद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर ने बलिदानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। न्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने एक पहल की है जिसके तहत हमारे जितने भी स्वतंत्रता सेनानी और शहीद हैं, उनके गांव में जाकर उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा एवं उस गांव की मिट्टी भी एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल, 1857 की क्रांति के सूत्रधार रहे श्री धन सिंह कोतवालजी की मूर्ति का अनावरण भी मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र एवं संचालन राजपाल कसाना ने किया। संयोजक नेपाल सिंह कसाना ने सभी अतिथियों का आभार जताया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। अशोक गुर्जर, पूर्व आईएएस अधिकारी आदर्श सिंह, अजीत सिंह, समय सिंह कसाना एवं क्रांतितीर्थ अमृत महोत्सव आयोजन समिति मेरठ प्रांत के सह संयोजक मयंक अग्रवाल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। Greater Noida News