
Greater Noida : नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी (असपा) के कार्यकर्ताओं ने दादरी तहसील के एसडीएम आलोक गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तिलपता गांव में हुई नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के भीम आर्मी तथा असपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में एसडीएम आलोक गुप्ता के विरुद्ध आंदोलन करने की घोषणा की गई।
आजाद समाज पार्टी (असपा) के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र (गौतमबुद्धनगर) के भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तिलपता गांव में की गई। इस बैठक में तय किया गया कि भीम आर्मी तथा असपा दादरी तहसील के एसडीएम आलोक गुप्ता के विरुद्ध आंदोनल शुरू करेगी। बैठक में आरोप लगाया गया कि एसडीएम दादरी ने आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के भीम आर्मी तथा असपा कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। आंदोलन की घोषणा एक जनवरी को बैठक करके की जाएगी।
भीम आर्मी व असपा की बैठक में आरोप लगाया गया कि एसडीएम दादरी द्वारा सरकारी जमीनों पर पैसे लेकर अवैध कब्जे कराए जा रहे हैं। दलितों की जमीनों को जबरदस्ती छीना जा रहा है। असंक्रमणीय पट्टे को संक्रमणीय करने के नाम पर लाखों की रिश्वत मांगी जा रही है। भाजपा सरकार बोलती है कि सरकारी जमीनों को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराओ, मगर एसडीएम द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे कराए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि जब तक रिश्वत नहीं दी जाती है, तब तक आवेदकों के आय एवं अन्य प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाते हैं। आरोप लगाया कि बिल्डरों से रिकवरी के नाम पर अवैध उगाही कराई जा रही है। एसडीएम आलोक के खिलाफ भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी रणनीति एक जनवरी को बनाई जाएगी। बैठक भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सोनू गौतम, वीरेंद्र आजाद, प्रिया, भावना, डा. अतर सिंह व नितिन कूमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।