
Greater Noida : नोएडा, ग्रेटर नोएडा में नियम कायदों को ताक पर रखकर बेलगाम दौड़ रहे व्यवसायिक वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं आए दिन इन बेलगाम वाहनों की चपेट में आने से कई परिवार उजड़ रहे हैं। दनकौर थाना क्षेत्र में बेलगाम कैंटर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मूल रूप से ग्राम बड़ौदा कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर निवासी 33 वर्षीय सीटू गुरुवार को अपनी बाइक पर सवार होकर सिकंदराबाद की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही जिम्स अस्पताल के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति में आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि सीटू की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे कैंटर चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।
Read More - Noida News : नोएडा में फिर लगाई गई धारा-144, जानें इस बार क्या है कारणमौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया और कैंटर को सील कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी हैं आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सहित अन्य अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद व्यवसायिक वाहन चालकों पर इनका कोई असर नहीं पड़ रहा है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में व्यवसायिक वाहन चालक तमाम नियम कायदे कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जिस कारण आए दिन सड़क हादसे होने निर्दोष लोग अपनी जान गवा रहे हैं। Greater Noida News