विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के किसान संगठनों के आहवान पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर बडी महापंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में किसानों का हुजूम उमड़ा। महापंचायत में पहुंचे किसान नेता व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी दी कि प्राधिकरण और सरकार किसानों को उनका हक दें नहीं तो एक लम्बी लड़ाई लड़ी जाएगी और इस बार सभी किसान संगठन एकजुट होकर लड़ेंगे और अपना हक लेकर रहेंगे।

विज्ञापन