मोमोज खाने को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:07 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:07 AM
Greater Noida : यूपी में ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र का सेक्टर अल्फा 2 युवाओं की लड़ाई की वजह से जंग के मैदान में तब्दील हो गया। मोमोज खाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने दो युवकों की जमकर पिटाई की। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा दो प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली थी कि सेक्टर अल्फा 2 में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे कुछ युवकों को विरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि मोमोज की दुकान पर मोमोज पहले लेने को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच वाद विवाद हो गया था।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के कुछ युवकों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं युवकों की मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 40 सैकेंड के इस वीडियो में कुछ युवक, दूसरे युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।