
Greater Noida (चेतना मंच)। जमीन बेचने के नाम पर 45 लाख 47 हजार रुपये की ठगी व धोखाधड़ी करने का आरोप में महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए इस मामले की जांच बीटा-2 पुलिस कर रही है।
नई दिल्ली जसोला निवासी नीतीश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह मैसेज वी.एम.वाई. बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत प्रतिनिधि है। कंपनी ने फरीदाबाद निवासी ढाकेलाल उर्फ जय भगवान वह उसकी बहन पुष्पा देवी से वर्ष-2019 में 2020 में 3 बहनों के माध्यम से उसकी जमीन खरीदी थी। दोनों आरोपियों ने कंपनी को अपनी और जमीन बेचने को कहा इसकी एवज में इन्होंने कंपनी से 45 लाख 47 हजार रूपये ले लिए।
पैसे लाने के बाद इन्होंने कोविड-19 का हवाला देते हुए बैनामा करने में आनाकानी की इसके बाद आरोपियों ने कंपनी से बैनामे के कागजात तैयार कराने को कहा जिस पर कंपनी ने कई लाख रुपए के स्टांप पेपर खरीद लिए। गत 28 मार्च 2023 को बीटा-2 उपनिबंधक के कार्यालय पर आरोपियों ने बैनामा करने को कहा जिस पर दोनों पक्ष कार्यालय पहुंचे यहां पर आरोपियों ने जमीन का बैनामा करने से इंकार कर दिया। इनसे जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida