
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने ससुर से की तो ससुर की आंखें लालच से भर आई और अपनी बहू को कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया। पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटक रही है, जब कहीं से कोई न्याय नहीं मिला तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के दादरी थाने में कोर्ट के आदेश पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मुकदमे में एक महिला ने अपने ससुर पर कमरे में बंद करके दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दादरी निवासी एक महिला की शादी 9 वर्ष पहले गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी। दोनों की तीन बेटी और एक बेटा है। महिला ने बताया कि उसके पति ने गैर कानूनी तरीके से दूसरी शादी कर ली। पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की शिकायत जब उसने अपने ससुर से की तो ससुर ने उसकी इज्जत लूट ली।
आरोप है कि देवर व ताऊ के बेटे ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। 13 अगस्त से पीड़ित बच्चों के साथ पिता के घर पर है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। फिलहाल दादरी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।