
Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की ओर से निकाली गई आवासीय भूखंड योजना में 200 मीटर के प्लॉट ने डंका बजा दिया है। इस आकार के भूखंड के लिए सर्वाधिक 59,983 लोगों ने आवेदन फॉर्म जमा किया है। दूसरी ओर 2,000 मीटर के प्लॉट की ओर सबसे कम लोगों की नजर गई है। इसके लिए मात्र 693 आवेदन ही मिले हैं।
बता दें कि यीडा प्राधिकरण की ओर से 1,184 आवासीय भूखंड की योजना निकाली गई थी। इसका ड्रॉ अगले महीने यानी 18 अक्टूबर को निकाला जाएगा। बड़ी बात यह है कि लोगों ने इस योजना में जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है। यहां तक कि यीडा प्राधिकरण की उम्मीद से भी अधिक लोगों ने इस योजना में प्लॉट पाने के लिए आवेदन जमा किया है।
Greater Noida News : यीडा प्राधिकरण की ओर से लॉन्च की गई आवासीय भूखंड योजना में कुल प्लॉट की संख्या मात्र 1,184 है, लेकिन इसके लिए यीडा प्राधिकरण को 1 लाख 40 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। इस योजना के तहत 120 मीटर से लेकर 2,000 मीटर तक के प्लॉट आवंटित किए जाने हैं।
बड़ी बात यह है कि आवादकों में सबसे बड़ी संख्या 200 मीटर वाले प्लॉट में रुचि दिखाने वालों की है। इस भूखंड के लिए सर्वाधिक 59,983 लोगों ने आवेदन किया है। वहीं 2,000 मीटर के प्लॉट के लिए कम लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए मात्र 693 आवेदकों ने ही फॉर्म जमा किए हैं।
Greater Noida News : यीडा प्राधिकरण ने पिछले माह 8 अगस्त को 1,184 आवासीय भूखंडों के आवंटन की योजना लॉन्च की थी। इसके तहत सफल आवेदकों को यीडा प्राधिकरण क्षेत्र में पड़ने वाले सेक्टर-16, सेक्टर-17 और सेक्टर-20 में अलग-अलग आकार के आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
यीडा प्राधिकरण ने जैसे ही आवासीय भूखंड योजना लॉन्च की, लोगों ने इसमें जोर-शोर से दिलचस्पी दिखाई। हालत यह हो गई थी कि प्राधिकरण को इस योजना के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को भी 4 सितंबर तक बढ़ाना पड़ा था। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारियों ने अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के पीछे तकनीकी कारणों का हवाला दिया था।
Greater Noida News : वर्तमान में यीडा प्राधिकरण के अधिकारी इस योजना के लिए आए 1 लाख 40 हजार फॉर्म की जांच में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने दावा किया है कि सबकुछ सही तरीके से चल रहा है और इस योजना का ड्रॉ निर्धारित तिथि पर यानी 18 अक्टूबर को ही निकाला जाएगा। Greater Noida News
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।