Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने मतृक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कार्मवाई में जुट गई है।
Greater Noida News
दरअसल मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का है। जहां पर जीरो प्वाइंट के समीप सड़क किनारे खड़ी ईको कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खड़ी कार में मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एक ईको कार जीरो प्वाइंट के समीप सड़क किनारे खड़ी थी। बताया जा रहा है कि कार चालक सवारी के इंतजार में था। इस दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी इको कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद 108 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
तीन लोगों का चल रहा है इलाज
डॉक्टरों ने कार सवार एक यात्री को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान प्रेम सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, थाना किसनी, जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। हादसे में घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।