ग्रेटर नोएडा के एक घर में चुपके से घुसा चोर, साफ किया लाखों का माल
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:53 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में चोरों ने अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जहां चोर नगदी, जेवरात, मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दरअसल ग्रेटर नोएडा की दीवानी न्यायालय सोसाइटी में रहने वाले आशाराम ने बताया कि 4 अगस्त की रात को वह परिवार सहित घर में सो रहे थे।
दरवाजे से घुसा चोर
वहीं गर्मी अधिक होने के कारण उन्होंने अपने कमरे का पिछला दरवाजा खुला छोड़ रखा था। रात में अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे 8 हजार रुपए, चांदी की पायजेब, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह उन्हें घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। थाना बीटा-2 प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना फेस-1 में सेक्टर-19 निवासी रमेश कुमार ने दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रमेश कुमार ने बताया कि उनकी सेक्टर-5 हरौला में श्री श्याम कलैक्शन के नाम से कपड़े की दुकान है। 4 अगस्त को वह रात में अपनी दुकान बंद कर चले गए। 5 अगस्त के सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उनकी दुकान के गल्ले में रखें 70 हजार रुपए गायब थे। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News