ग्रेटर नोएडा में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, ग्रिल से दबकर दो लोगों की मौत
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:41 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। ग्रेटर नोएडा शहर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। इस हादसे में ग्रेटर नोएडा के दो किसानों की मौत हो गयी है। घटनास्थल के आसपास चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा के लोग एक-दूसरे से घटना की जानकारी ले रहे हैं।
Greater Noida News
ब्लू सफायर मॉल में गिरी ग्रिल
आपको बता दें कि यह दिल दहला देने वाला हादसा ग्रेटर नोएडा शहर के एक भाग में विकसित हो रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित ब्लू सफायर मॉल की छत से ग्रिल गिरने से हादसा हो गया। इस दौरान 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में तैनात एडिशनल डीसीपी हृदेश कथारिया ने कहा कि थाना बिसरख इलाके में स्थित अस्पताल से थाने पर सूचना मिली कि ब्लू सफायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कि मरने वालों में गाजियाबाद के विजयनगर में रहने वाले राजेंद्र भाटी के पुत्र हरेंद्र भाटी और छोटे खान के पुत्र शकील शामिल हैं। शवो का पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।