Greater Noida News : ACEO मोनिका रानी का भूमाफ़ियो पर सख़्त एक्शन
Greater Noida News : ACEO Monica Rani's strict action against land mafia
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:33 AM
Greater Noida News : थाना जेवर में लेखपाल सहित 6 लोगों के ख़िलाफ़ सीईओ मोनिका रानी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना जेवर तहसील के निरीक्षक के द्वारा इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। भू माफियाओं द्वारा दूसरे की जमीन को अपनी जमीन पता कर मुआवजा हड़पने की कोशिश की जा रही थी। जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है मामले की उच्च स्तरीय जांच में भू माफियाओं की साजिश का पर्दाफाश हुआ।
Greater Noida News :
दूसरे की जमीन को अपनी जमीन बताकर की जा रही थी साजिश
जेवर तहसील के निरीक्षक ने बताया कि भू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से किसी और के जमीन को अपनी जमीन बताकर यमुना प्राधिकरण को आपसी समझौते के आधार पर बिक्री की जा रही थी। आरोपियों द्वारा रबूपुरा की रहने वाली एक महिला ओमवती की जमीन खरीदने के लिए फाइल तैयार करा ली गई। जब मुआवजे के लिए खतरे नंबर का प्रकाशन हुआ तो पता चला कि जिस महिला के फोटो और पहचान पत्र लगे हुए हैं वह नकली हैं।
मामले की उच्च स्तरीय जांच में हुआ खुलासा
यह फाइल जेवर तहसील के लेखपाल और तहसीलदार द्वारा प्रमाणित की गई थी। जांच में पता चला कि जिस महिला के नाम से 4 करोड़ का मुआवजा उठाया जा रहा था वह महिला रबूपुरा की रहने वाली नहीं है। महिला मेरठ तहसील के किला परीक्षितगढ़ की रहने वाली है। मामले कि जांच में पता चला कि जेवर तहसील के लेखपाल तहसीलदार अधिवक्ता और बैंक कर्मचारियों द्वारा मिलकर अवैध तरीके से मुआवजा हड़पने की कोशिश की जा रही थी।
ACEO मोनिका रानी का बयान
मोनिका रानी ने बताया कि कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से जमीन को अपनी जमीन बताकर यमुना विकास प्राधिकरण को आपसी समझौते के आधार पर बैनामा द्वारा बिक्री किया तथा करीब 4 करोड रुपए का प्रतिकर का लाभ लेने का प्रयास किया। जब इस मामले में जाँच की गई तो दस्तावेज गलता पाए गए। बैंक प्रबंधक, लेखपाल, अधिवक्ता सहित 6 के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया है।