व्यापारियों के आक्रोश के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कही ये बात
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 11:04 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
25 Nov 2025 11:04 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो व्यापारियों को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले को लेकर ग्रेटर नोएडा के व्यापारियों में आक्रोश है। शनिवार को व्यापारी एकत्रित होकर ईकोटेक-3 थाने पहुंचे। थाने पहुंचे व्यापारियों ने इस केस में धारा बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
Greater Noida News
पुलिस ने व्यापारियों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश के बाद कार्रवाई करते हुए इस मामले में अभी तक आरोपी नितिन, आकाश और दिनेश सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने 3 और आरोपियों को किया गिरफ्तार
आपको बता दे कि ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर निवासी बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता गौरव शर्मा और उनके साले रविदत्त शर्मा को खैरपुर गांव में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर पीड़ित गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने प्लांट पर आकर पैसे लेने के लिए कहा था। 11 दिसंबर को वह अपने साले रविदत्त शर्मा के साथ आरोपियों के प्लांट पर पैसे मांगने गए थे। वहां मौजूद दो प्लांट संचालक और एक ऑडी सवार ने गेट बंद कर उन्हें बंधक बना लिया। फिर बेरहमी से पीटा और पैर छूने के लिए विवश किया। उसी दौरान आरोपियों ने पैसे हाथ में देते हुए वीडियो बनाई। इसके बाद उन्होने 18 हजार रुपये छीन लिए थे। व्यापारियों का कहना है कि मामले में पुलिस ने सिर्फ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
Greater Noida News
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
इस मामले को लेकर ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को घटना के बाद और तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि जाति पूछकर पैर छूने को विवश करने का आरोप गलत पाया गया है। इस मामले में आगे की कारर्वाई की जा रही है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।