बड़ी खबर : ग्रेटर नोएडा में छिपा बैठा था कोकीन का बड़ा तस्कर, 20 करोड़ की कोकीन मिली
उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा शहर शिक्षा का बड़ा हब बन गया है। बड़े बड़े शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे ग्रेटर नोएडा के छात्र छात्राओं में नशे का लत भी तेजी से बढ़ रही है।
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Dec 2023 12:52 AM
Greater Noida News उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा शहर शिक्षा का बड़ा हब बन गया है। बड़े बड़े शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे ग्रेटर नोएडा के छात्र छात्राओं में नशे का लत भी तेजी से बढ़ रही है। इस लत का फायदा नशे का करोबार करने वाले माफिया उठा रहे हैं। खबर है कि ग्रेटर नोएडा नशे के कारोबारियों की बड़ी शरण स्थली बनता जा रहा है।
पकड़ा गया कोकीन का तस्कर
मुम्बई से आई राजस्व और सूचना निदेशालय (DRI) की एक टीम ने ग्रेटर नोएडा में छापा मारकर कोकीन के एक बड़ तस्कर को पकड़ा है। DPR की टीम द्वारा पकड़ा गया तस्कर नाईजीरियाई मूल का नागरिक बताया गया है। DRI के सूत्रों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले नाईजीरिया के एक नागरिक को मुम्बई एयरपोर्ट पर अवैध रूप से कोकीन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। पकड़े गए नाईजीरियाई तस्कर के कब्जे से ढाई किलोग्राम कोकीन बरामद हुई थी। इस कोकीन की कीमत 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुम्बई एयरपोर्ट पर पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर DRI की टीम ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा में छापा मारकर ग्रेटर नोएडा में छुपकर बैठे हुए नशे के एक और सौदागर को गिरफ्तार किया है। DRI की टीम ग्रेटर नोएडा से पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक तस्करों के नाम अथवा पते की पुष्टि नहीं हो पाई है।
Greater Noida News
पकड़े जा चुके हैं दर्जनों तस्कर
UP का ग्रेटर नोएडा धीरे धीर नशे के सामान (ड्रग्स) का बड़ा सेंटर बन रहा है। ग्रेटर नोएडा से इससे पूर्व भी एक दर्जन से अधिक नशे के सौदागर पकड़े जा चुके हैं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से ही नोएडा पुलिस ने नशे के सामान का एक बड़ा जखीरा बरामद किया था। समाज के तमाम नागरिकों के लिए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बढ़ रहे नशे का कारोबार बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। यहां के नागरिकों का कहना है कि यही हाल रहा तो ग्रेटर नोएडा की युवा पीढ़ी के लिए बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा। अभी तक तो देश व दुनियां में ग्रेटर नोएडा को शिक्षा और उद्योगों के हब के रूप में जाना जाता है। नशे का कारोबार नहीं रुका तको ग्रेटर नोएडा नशे का गढ़ बन जाएगा।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।