बड़ी खबर: अपहरण के मामले में पुलिस के हाथ लगे सुराग, जल्दी ही पकड़े जाएंगे हत्यारे
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:22 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में व्यापारी के बेटे को लेकर कोहराम मचा हुआ है। इस बीच ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दावा किया है कि ग्रेटर नोएडा पुलिस को इस मामले में ठोस सबूत हाथ लगे हैं। ग्रेटर नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने दावा किया है कि ग्रेटर नोएडा के व्यापारी के बेटे के हत्यारों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Greater Noida News
अपहरण के चार दिन बाद मिला शव
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले व्यापारी कृष्ण शर्मा के 15 साल के बेटे का चार दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। रविवार की सुबह बुलंदशहर नहर में से 15 वर्षीय कुणाल शर्मा का शव मिला है। कुणाल का शव मिलने से पूरे ग्रेटर नोएडा में कोहराम मचा हुआ है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था संभाल रहे अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने दावा किया है कि कुणाल के हत्यारों के मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस के हाथ बहुत ही महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। ग्रेटर नोएडा की पुलिस इस कांड का जल्दी ही खुलासा कर देगी। इस प्रकरण में प्रेम-प्रसंग का ऐंगल भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा की एक युवती का इस मामले में हाथ सामने आ रहा है। Greater Noida News
[video width="848" height="478" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Video-2024-05-05-at-1.18.24-PM.mp4"][/video]