
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बिसरख में दो बिल्डर के खिलाफ फ्लैट के नाम पर लाखों रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त का आरोप है कि बिल्डर ने न तो उसे फ्लैट दिया और न ही उसके पैसे वापस कर रहा है। पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
ग्राम साकीपुर निवासी दीपांकर ने दर्ज रिर्पोट में बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसे भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा मिला था। इस दौरान उसे सत्यम भविष्य इंडिया ग्रुप व एसबीआई रेजिडेंसी 11 नाम के बिल्डर ने धनराशि फ्लैट में इन्वेस्ट करने का ऑफर दिया उपरोक्त कंपनियों के मालिक विकास चौधरी, राजकुमार, भानु चौधरी ने उसे फ्लैट का मूल्य 1615000 रूपये बताया। इनके कहे अनुसार उसने 2 साल में इन्हें 480000 दे दिए। पैसे लेने के दौरान आरोपियों ने उसे वर्ष 2020 में फ्लैट का पजेशन देने का वायदा किया।
निर्धारित अवधि बीतने के पश्चात उसने जब पजेशन के लिए बात की तो आरोपियों ने कोरोना महामारी का बहाना बनाते हुए 1 साल का समय और मांगा। निर्धारित अवधि बीतने के बाद उसने जब फ्लैट का पजेशन दिए जाने की मांग की तो आरोपी बहाने बनाने लगे। मई 2023 में उसने फ्लैट के लिए जमा कराए गए पैसे वापस दिए जाने की मांग की तो बिल्डर ने उन्हें लौटाने से साफ इंकार कर दिया। उसने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि बिल्डर कई अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है और उनके करोड़ों रुपए लेकर फरार है।
बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।