कुख्यात रवि काना के लिए ठेके हथियाने वाला गिरफ्तार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:35 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 01:35 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गिरोह के सक्रिय सदस्य को थाना बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पकड़ा गया बदमाश स्क्रैप माफिया रवि काना की गाड़ी को चलने तथा स्क्रैप व सरिया के ट्रकों को चौराहों से पास करने का काम करता था।
25 हजार रुपए का इनाम था आरोपी
मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस व स्वाट टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत 25000 रूपये के इनामी अमन शर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेश शर्मा निवासी सेक्टर ओमिक्रॉन ग्रेटर नोएडा को एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार किया। अमन कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
एडीसीपी ने बताया कि कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ़ रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना निवासी ग्राम दादूपुर संगठित गिरोह बनाकर सरिया व स्क्रैप के व्यवसाय को लंबे समय से चला रहा है। इस गिरोह के सदस्यों द्वारा विभिन्न निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रास्ते में रोककर चालक को डरा-धमकाकर सरिया उतरवा लेते हैं। इसके बाद रवि नागर उर्फ़ रवि काना साइट के मैनेजर को डरा-धमकाकर स्टॉक बुक में पूरा वजन अंकित कराता था। उतारे गए सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचकर गैंग अनुचित आर्थिक लाभ ले रहा था।
पुलिस द्वारा इस गिरोह के 16 सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। एडीसीपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य राजकुमार नागर, अनिल नागर, आजाद नागर, विकास नागर, विक्की, अफसार, राशिद अली, प्रहलाद व महकी नागर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कई साथियों की हो चुकी गिरफ्तारी
बता दें कि कुख्यात स्क्रैप व सरिया माफिया रवि काना व उसके साथियों के खिलाफ एक युवती ने थाना सेक्टर 39 में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। गैंग रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद वह भूमिगत हो गया था। पुलिस ने उसके कई साथियों को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।