
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना बीटा 2 में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता का आरोप है कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसे धोखे में रखकर उससे शादी की है।
ग्रेटर नोएडा के अल्फा 1 सेक्टर में रहने वाली रेखा (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी शादी 27 जनवरी 2023 को डॉक्टर अरविंद के साथ मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि उसके पति कि पहले भी शादी हो चुकी है जिससे उसके चार बच्चे हैं। अरविंद आए दिन उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है और घर चलाने के लिए खर्चा भी नहीं दे रहा है पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं थाना सेक्टरी-49 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है सेक्टर 50 निवासी संजय कुमार धस्माना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीते दिनों उसकी दूसरी पत्नी एकता धस्माना ने उसकी बहन मीणा धस्माना के साथ उसकी गैर मौजूदगी में गाली गलौज की। विरोध करने पर उसकी पत्नी ने मीणा धस्माना के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी आए दिन उसके गैर मौजूदगी में उसकी बहन के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करती है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।