
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा में नीचता की तमाम हदों को पार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी इस हरकत को करने वाले व्यक्ति को शैतान बढ़कर शैतान ही कहेंगे। अभी तक आपने सुना होगा कि दरिंदगी करने वाला व्यक्ति बच्चियों, किशोरियों, युवतियों और महिलाओं को अपना शिकार बनाता है, लेकिन ग्रेटर नोएडा में एक दरिंदे ने इससे आगे बढ़कर एक ऐसी हरकत की है, जिसने इंसानियत को ही शर्मशार कर दिया है। यहां एक व्यक्ति ने फीमेल डॉग के साथ पहले रेप किया और फिर बाद में उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार, यूपी के ग्रेटर नोएडा शहर के सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-2 में रहने वाली एक महिला वकील ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में महिला वकील ने अल्फा-2 में किराये पर रहने वाले उनके पड़ोसी सोनवीर पर एक फीमेल डॉग के साथ रेप किए जाने और तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है।
आरोपी व्यक्ति गली की फीमेल डॉग को पकड़कर अपने तीसरी मंजिल के घर पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस गंदी हरकत को करते हुए हुए कुछ लोगों ने देख लिया तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
शोर सुनने के बाद महिला अधिवक्ता भी वहां पहुंच गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लोगों के शोर मचाने और इकट्ठा होने पर उस व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से फीमेल डॉग को नीचे फेंक दिया। घटना में डॉग को काफी गंभीर चोटें आई है। थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।