Greater Noida News : नवीन अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, शीशे तोड़कर निकाला गया धुआं
Fire broke out in the ICU of Naveen Hospital, smoke was removed by breaking the glass
भारत
चेतना मंच
17 May 2023 03:03 PM
- अमन भाटी
ग्रेटर नोएडा स्थित नवीन हॉस्पिटल में एक बड़ी घटना सामने आई है। हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हॉस्पिटल और मार्केट में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल व फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट
ग्रेटर नोएडा अल्फा 2 में स्थित नवीन हॉस्पिटल के आईसीयू में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान हॉस्पिटल के अंदर धुआं ही धुआं छा गया। आग की सूचना मिलते ही अस्पताल में भगदड़ मच गई। आग लगने के बाद अस्पताल कर्मचारी व डॉक्टरों और बीटा 2 पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम ने मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया। मदद के लिए कई एंबुलेंस की ली गई।
शीशे तोड़कर बाहर निकाला धुआं
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी अरविंद कुमार इंस्पेक्टर Beta-2 भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस द्वारा अस्पताल में शीशा तोड़ तोड़ कर धुएं के गुबार को बहार निकाला गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। जैसे ही अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली तो अस्पताल समेत आसपास लोगों में भगदड़ मच गई।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
बीटा 2 पुलिस ने बताया कि नवीन अस्पताल में करीब 5:15 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 20 मिनट के अंदर आग को बुझा दिया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।