रेलवे फाटक न खोलना गेटमैन को पड़ा भारी, कार सवारों की तलाश में जुटी पुलिस
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:30 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक गेटमैन को रेलवे का फाटक खोलने से मना करना भारी पड़ गय़ा। जिसके बाद गुस्साए कार सवार युवकों ने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन के साथ मारपीट की, और उसे जान से मारनेकी धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
Greater Noida News
दरअसल आमका रेलवे फाटक पर कार सवार युवकों ने रेलवे के बंद फाटक को खोलने से इनकार करने पर गेटमैन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जबरन रेलवे फाटक को खोलकर मौके से फरार हो गए। घायल गेटमैन ने आरोपियों के खिलाफ थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पुलिसमामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी
आपको बता दें कि ग्राम मकोड़ा निवासी सचिन भाटी ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह रेलवे में गेटमैन के रूप में कार्यरत है। 13 फरवरी की शाम को वह आमका फाटक पर बतौर गेटमैन के रूप में तैनात था। ट्रेन आने की सूचना मिलने पर उसने रेलवे फाटक को बंद कर दिया। इस दौरान कार में आए तीन युवकों ने उसे फाटक खोलने को कहा जिस पर उसने ट्रेन आने का हवाला देते हुए फाटक खोलने से इनकार कर दिया। सचिन भाटी के मुताबिक इस पर कार सवार युवक गाली गलौज करने लगे। एक युवक ने कार से हॉकी निकाल कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लहुलुहान करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन गेट खोलकर फरार हो गए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त गेटमैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त द्वारा उपलब्ध कराए गए कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होने कहा कि पुलिस फारार आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही कार सवार आरोपियों को गिफ्तार कर लिया जाएगा।