जेवर एयरपोर्ट के पास प्लाट लेने का सुनहरा मौका, केवल 15 दिन बचे हैं
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:51 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:51 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में जेवर एयरपोर्ट के पास प्लाट लेने का सुनहरा अवसर मौजूद है। जेवर एयरपोर्ट के पास प्लाट लेने का यही सही समय है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की तरफ से घर बनाने के लिए आवासीय प्लाटों की योजना चल रही है। जेवर एयरपोर्ट के पास आवासी प्लाट लेने की यह योजना 21 मई तक चलेगी। यदि आप भी जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर बनाना चाहते हैं तो 15 दिन के अंदर प्लाट के लिए आवेदन कर दें।
जेवर एयरपोर्ट के पास YEIDA आवंटित करेगा 276 प्लाट
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अपने जेवर एयरपोर्ट के पास 276 प्लाटों की योजना 21 अप्रैल 2025 को घोषित की है। YEIDA कि यह योजना 21 मई तक चलेगी। जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने के लिए प्लाट लेने के लिए केवल 21 मई तक आवेदन किया जा सकता है। YEIDA की इस योजना का नाम RPS-09/2025 है। यह योजना व्यक्तिगत आवेदकों, किसानों, औद्योगिक कर्मचारियों और गैर-निवासी भारतीयों (NRI) के लिए है। देश के जो भी नागरिक जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इस योजना में कुल 276 भूखंड उपलब्ध हैं, जिनमें से प्रत्येक का आकार 200 वर्ग मीटर है। इस योजना में शामिल सभी भूखंड यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित हैं, जहां भविष्य में अच्छी कनेक्टिविटी होगी, जैसा कि YEIDA का दावा है। यह योजना जेवर एयरपोर्ट के बिल्कुल निकट है। इस योजना में भूखंडों का आवंटन पारदर्शी लॉटरी सिस्टम के जरिए होगा।
जेवर एयरपोर्ट के पास YEIDA की योजना की जरूरी जानकारी
रजिस्ट्रेशन की तारीख : 21 अप्रैल, 2025 से 21 मई, 2025 तक
लॉटरी की संभावित तारीख : 11 जुलाई, 2025
आवंटन पत्र : लॉटरी के 30 दिनों के भीतर भेजे जाएंगे।
आवेदक की उम्र : 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और उसे भारतीय कानून के तहत अनुबंध करने की योग्यता होनी चाहिए।
आवेदक भारतीय नागरिक या एनआरआई होना चाहिए।
एक परिवार (पति/पत्नी और आश्रित बच्चे) से केवल एक आवेदन स्वीकार होगा।
सभी भुगतान केवल आनलाइन किए जाएंगे, जो YEIDA की वेबसाइट www.yamunaexpresswayauthority.com के माध्यम से होंगे।
कोई भी आफलाइन भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ICICI बैंक और SBI की शाखाओं के माध्यम से रजिस्ट्रेशन चार्ज का 90% तक फाइनेंस उपलब्ध है।
YEIDA की वेबसाइट पर जाएं और ब्रोशर व फॉर्म डाउनलोड करें।
आनलाइन आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, बैंक और पात्रता संबंधी जानकारी भरें।
रजिस्ट्रेशन चार्ज का भुगतान करें।
SC/ST आवेदकों के लिए: 3.5 लाख रुपये
सामान्य और अन्य के लिए: 7 लाख रुपये
स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और योजना की समाप्ति तिथि से पहले आॅनलाइन जमा करें।
जेवर एयरपोर्ट के पास प्लाट के आवंटन का तरीका
सभी भूखंडों का आवंटन मैनुअल लॉटरी के जरिए होगा।
प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
आरक्षित श्रेणियों के अप्रयुक्त भूखंडों को सामान्य श्रेणी में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
सफल आवेदकों को आवंटन पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे।
आवंटन के लिए पैन कार्ड, आयु प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति/दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),रिश्ते का प्रमाण (संयुक्त आवेदकों के लिए),बैंक सत्यापन के लिए रद्द किया गया चेक होना आवश्यक है।
इस योजना के प्लाटों के लिए जमीन की कीमत 35,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित है। कॉर्नर भूखंड, पार्क की ओर वाले भूखंड, या चौड़ी सड़कों वाले भूखंडों के लिए अतिरिक्त 5% शुल्क लागू होगा। विकास कार्य पूरा होने के बाद पांच साल में कब्जा दिया जाएगा। लीज डीड रजिस्ट्रेशन के बाद तीन साल के भीतर निर्माण शुरू करना होगा। Greater Noida News