
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। सूरजपुर स्थित (KCS Girls Inter College) में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं का भविष्य बेहतर बनाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है शिक्षक द्वारा दी गई शिक्षा छात्रों के लिए पूरी जिंदगी काम आती है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह पूरी निष्ठा लगन व ईमानदारी से छात्र-छात्राओं को शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्जवल करने में योगदान दें।
पंडित पीतांबर शर्मा (Pandit Pitamber Sharma) ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर अपने समाज व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने जीवन में तरक्की के नए आयाम स्थापित करें।
इस मौके पर उन्होंने कॉलेज के संस्थापक प्रेमचंद शर्मा का भी आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के महामंत्री परमानंद शर्मा गौतमबुद्धनगर के महामंत्री राजकुमार शर्मा दादरी शहर के अध्यक्ष पंडित मांगेराम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।