ग्रेटर नोएडा में भाभी के इश्क में दीवाना हुआ देवर, कमरे में घूसा और फिर...
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:16 AM
Greater Noida News : थाना जेवर में एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कमलेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 29 सितंबर 2023 को वह अपने कमरे में अकेली थी।
महिला के देवर ने की शर्मनाक हरकत Greater Noida News
इस दौरान उसका देवर कन्हैया उसके कमरे में घुस आया और अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके द्वारा शोर मचाने पर वह कमरे से बाहर चला गया और जान से मारने की धमकी दी। कन्हैया ने कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो इसका अंजाम बुरा होगा। कमलेश के मुताबिक उसने इस बात की जानकारी अपने पति व ससुरालवालों को दी, लेकिन उन्होंने कन्हैया से कुछ नहीं कहा। कमलेश का आरोप है कि उसका देवर आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।