दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जेवर एयरपोर्ट
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर को बगल में बन रहा जेवर एयरपोर्ट जहां एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा वहीं यह दुनिया (विश्व) का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा।
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:50 AM
Greater Noida News उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर को बगल में बन रहा जेवर एयरपोर्ट जहां एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा वहीं यह दुनिया (विश्व) का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। सितंबर 2024 में जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। जेवर एयरपोर्ट भारत में अब तक बने एयरपोर्ट के मामले में सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। अगले साल सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
अनोखा होगा एयरपोर्ट
आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्र में एयरपोर्ट स्थापित हो रहा है। यह एयरपोर्ट भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। बात पूरे विश्व की करें तो अमरीका के दो एयरपोर्ट तथा सउदी अरब के एयरपोर्ट के बाद जेवर एयरपोर्ट विश्व का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। जेवर एयरपोर्ट यीडा के क्षेत्र में जेवर तथा उसके आसपास के गांवों की जमीन पर बन रहा है। जेवर एयरपोर्ट कुल पांच हजार हेक्टेयर जमीन पर बन रहा है। भारत के अब तक के बड़े से बड़े एयरपोर्ट की बात करें तो देश की राजधानी में स्थापित इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) 2066 हेक्टेयर जमीन पर बना हुआ है। नवी मुंबई में बन रहा एक और बड़ा एयरपोर्ट 2320 हेक्टेयर जमीन पर स्थापित हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट पर अन्तर्राष्ट्रीय कारगो तथा जहाजों को रिपेयर करने वाला रिपेयर सेंटर भी स्थापित हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट को सड़क मार्ग के द्वारा देश की राजधानी से लेकर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा लखनऊ से सीधा जोड़ा जा रहा है। इस एयरपोर्ट का रेल मार्ग के द्वारा पूरे देश से जोड़ने की योजना पर भी काम चल रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जेवर एयरपोर्ट दुनिया का अनोखा एयरपोर्ट बनेगा।
Greater Noida News in hindi
बड़ी संख्या में उड़ान भरेंगे यात्री
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO डाक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से वर्ष 2050 तक बीस करोड़ यात्री प्रतिवर्ष उड़ान भरा करेंगे। प्रतिवर्ष उड़ान भरने के मामले में जेवर एयरपोर्ट देश के सभी हवाई अड्डे को पीछे छोड़ देगा। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक के सबसे बड़े एयरपोर्ट आईजीआई से प्रतिवर्ष 6 करोड़ यात्री उड़ान भरते हैं। वर्ष 2024 तक आईजीआई से 10 करोड़ यात्री उड़ान भर सकेंगे। उसके बाद इस एयरपोर्ट की क्षमता नहीं बढ़ सकेगी। जेवर एयरपोर्ट से 2050 तक बीस करोड़ यात्री उड़ान भरेंगे। इस प्रकार हर मामले में जेवर एयरपोर्ट अव्वल साबित होगा।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।