मणीपुर ने जीती सीनीयर नेशनल फुटबाल चैम्यिनशिप,उत्तर प्रदेश रहा दूसरे स्थान पर
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:23 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा स्थित विजय सिंह पाथिक स्टेडियम में सीनीयर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप फोर संतोष ट्रॉफी का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में उत्तर प्रदेश टीम ने मध्य प्रदेश टीम को 4-1 से हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व नागालेण्ड व तामिलनाडु के बीच 1-1 गोल से ड्रा रहा तथा मणीपुर ने झारखण्ड को 30 से हराकर 15 अंको के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, 12 अंको के साथ उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह किए गए प्रदान
पारितोषिक वितरण मुख्य अतिथि श्री अरविन्द मेनन व डा० शाहजी प्रभाकरण क्रमश: राष्ट्रिय सचिव बीजेपी व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ एवम महासचिव अखिल भारतीय फुटबाल फेडरेशन द्वारा सभी प्रदेश की टीमों के खिलाडियो एवं उनके पदाधिकारियो को उत्तर प्रदेश फुटवाल संध व फुटवाल संघ गौतमबुद्ध नगर की ओर के प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये। ग्रुप सी में मणीपुर की टीम अरुणाचल प्रदेश में आयोजित उक्त चैंपियनशिप के फाइनल राउन्ड में खेलेगी व उत्तर प्रदेश टीम की भी खेलने की सम्भावना है।
शहर के तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे
इस अवसर पर व पुष्कर शर्मा, मो. कमरूदीन उपाध्यक्ष UPFS, श्री मनीष कुमार वर्मा, IAS, डी. एम. गौतमबुर सर्व श्री मनोज अग्रवाल, चेयरमैन, प्रिया गोल्ड ग्रुप, गोपाल अग्रवाल, डा0 अरुण वर्मा निदेशक खेल वेनत यूनिवर्सिटी, भूपेन्दर सिंह, पवन त्यागी, कृष्णा सिंह ठाकुर हरि कृष्णा, हेमन्त कुमार, लिखित कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मो शाहिद ने मुख्य अतिथि एवं आंमत्रित गणमान्य लोगो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।