अब चोरों की निगाह एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कैमरे की बैटरी पर, केस दर्ज
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लगे कैमरा के बॉक्स को तोडक़र चोरों ने चार बैटरी चोरी कर ली।
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:59 AM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लगे कैमरा के बॉक्स को तोडक़र चोरों ने चार बैटरी चोरी कर ली। कैमरा की देखरेख करने वाली कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर ने थाना दनकौर में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरे से हुई चोरी
साइस वान जेवी कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर पंकज गौतम ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी के सीसीटीवी कैमरे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह लगे हुए हैं। इन कैमरे को चलाने के लिए कैमरा के साथ ही सोलर पैनल की बैटरी और इनवर्टर भी लगे हुए हैं। पंकज गौतम ने बताया कि बीते 25 दिसंबर की देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरे के पोल के नीचे लगे बैटरी और इनवर्टर के बॉक्स को तोडक़र चार बैटरी चोरी कर ली। कैमरे बंद होने पर कंपनी द्वारा जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि बैटरियां चोरी हो गई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Greater Noida News in hindi
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा
नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट लिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आईफोन प्लस फोन झपटकर हुए फरार
सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी निवासी मोहित सजवान ने बताया कि वह बीते 17 दिसंबर की रात्रि को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के नीचे ओला रिक्शा बुक कर रहा था। इस दौरान लाल अपाचे बाइक पर आए दो बदमाश उसका आईफोन प्लस फोन झपटकर फरार हो गए। उसने शोर मचा कर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।