ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप को पकड़ा, हो सकते है बड़े खुलासे
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Apr 2024 06:28 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मेरठ जोन की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Greater Noida News
दरअसल ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस और मेरठ जोन की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने पकड़े गए गांजा तस्करों के पास से 100 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर लग्जरी कार में आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर में इसकी सप्लाई करते थे।
100 किलो गांजा किया बरामद
आपको बता दें कि एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली कि आंध्र प्रदेश से एक लग्जरी कार के जरिए गंजे की एक बड़ी खेप आ रही है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने थाना कासना पुलिस को साथ लेकर सिरसा कट के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। मुखबिर के इशारे पर एक ब्रेजा कर को जांच के लिए रुकवाया गया। पुलिस को देखकर ब्रेजा कार सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 100 किलो गांजा बरामद हुआ।
तस्करों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए नशा तस्करों ने अपने नाम मोनू और अशोक निवासी वृंदावन जिला मथुरा बताया। गांजा तस्करों ने पुलिस टीम को बताया कि वह आंध्र प्रदेश से गांजा खरीद कर उसे नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर में गांजे की सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपए में है। पुलिस पकड़े गए गांजा तस्करों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह गांजे के इस खेप को किसे डिलीवर करने वाले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।