स्टेटिक सर्विलांस टीम ने गाड़ी से 12 लाख रूपये कैश पकडा
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Apr 2024 04:34 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल पर चेकिंग के दौरान स्टेटिक सर्विलांस टीम और पुलिस ने एक कार से लगभग 12 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये पैसा नोएडा में कहीं ले जाया जा रहा था। कार चालक के रकम से सम्बंधित कोई दस्तावेज पेश और स्पष्ट जानकारी नहीं देने पर इस रकम को जब्त कर लिया गया है।
Greater Noida News
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार स्टेटिक सर्विलांस टीम और थाना कासना पुलिस ईस्टर्न पेरीफेरल के कासना सिरसा टोल पर चैकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की एख कार से पुलिस ने भारी मात्रा में नगदी बरामद की है।
12 लाख की नगदी बरामद
आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान धन बल के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाई गई लोकसभा विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से लगातार स्टेटिक सर्विलांस टीम की कार्रवाई जारी है। स्टेटिक सर्विलांस टीम और थाना कासना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल के कासना सिरसा टोल पर पॉइंट पर चैकिंग के दौरान एक गाड़ी से 11 लाख 58 हजार 400 रूपये बरामद किए है। इस मामले में नकदी की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। विभाग के नोडल अधिकारी पता करने की कोशिश करें कि यह पैसा कहां से लाया गया और कहां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था।
आयकर विभाग को दी सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चैकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोक कर जांच की तो, चेकिंग के दौरान गाड़ी से 11 लाख 58 हजार 400 रूपये बरामद किये है। कार नंबर DL3C CV 3909 के चालक राकेश कुमार पुत्र काशीराम निवासी पुल प्रहलादपुर, बदरपुर नई दिल्ली का निवासी है। पुलिस द्वारा बरामद पैसों के बारे में पुछ्ताछ करने पर कार चालक राकेश कोई भी जानकारी नहीं दे सका। न ही रकम से सम्बंधित दस्तावेज पेश कर सका। जिसके बाद पुलिस ने बरामद की गई इस नकदी की जानकारी आयकर विभाग को दे दी। विभाग के नोडल अधिकारी कार चालक से पता करने का प्रयास कर रहे है कि यह रकम कहां से लाई गई और इस रकम को कहां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा।