नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा वालों का बड़ा सपना होगा पूरा, आएगी खुशखबरी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
11 Apr 2024 07:39 PM
Greater Noida News : नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर तथा दनकौर क्षेत्र के नागरिकों का एक बहुत बड़ा सपना जल्दी ही पूरा होने वाला है। अगले 6 महीने में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट से हवाई जहाज (फ्लाईट) उडऩे शुरू हो जाएंगे। जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाईट 6 महीने बाद 29 सिंतबर 2024 को उड़ाने की योजना बनाई गई है। जेवर एयरपोर्ट का निर्माण नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के नागरिकों का बड़ा सपना है। जेवर की जमीन पर स्थापित हो रहे जेवर एयरपोर्ट के बनने की चर्चा दो दशक से चल रही थी।
जल्दी ही उड़ेगी फ्लाईट
जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को अंजाम तक पहुंचाने में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के CEO डा. अरूणवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से 29 सितंबर को पहली फ्लाईट उड़ाने की योजना बनाई गई है। इसी योजना के तहत रात-दिन जेवर एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य चल रहा है। जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण में एक रनवे बनाया गया है। यह पहला रनवे बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि जल्दी ही फ्लाईट उड़ाने का ट्रॉयल करने का कार्यक्रम बना लिया गया है।
एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनेगा जेवर एयरपोर्ट
हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्र में एयरपोर्ट स्थापित हो रहा है। यह एयरपोर्ट भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। बात पूरे विश्व की करें तो अमरीका के दो एयरपोर्ट तथा सउदी अरब के एयरपोर्ट के बाद जेवर एयरपोर्ट विश्व का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा। जेवर एयरपोर्ट यीडा के क्षेत्र में जेवर तथा उसके आसपास के गांवों की जमीन पर बन रहा है। जेवर एयरपोर्ट कुल पांच हजार हेक्टेयर जमीन पर बन रहा है। भारत के अब तक के बड़े से बड़े एयरपोर्ट की बात करें तो देश की राजधानी में स्थापित इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) 2066 हेक्टेयर जमीन पर बना हुआ है। नवी मुंबई में बन रहा एक और बड़ा एयरपोर्ट 2320 हेक्टेयर जमीन पर स्थापित हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट पर अन्तर्राष्ट्रीय कारगो तथा जहाजों को रिपेयर करने वाला रिपेयर सेंटर भी स्थापित हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट को सड़क मार्ग के द्वारा देश की राजधानी से लेकर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा लखनऊ से सीधा जोड़ा जा रहा है। इस एयरपोर्ट का रेल मार्ग के द्वारा पूरे देश से जोड़ने की योजना पर भी काम चल रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जेवर एयरपोर्ट दुनिया का अनोखा एयरपोर्ट बनेगा।
Greater Noida News in hindi
बड़ी संख्या में उड़ान भरेंगे यात्री
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO डाक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट से वर्ष 2050 तक बीस करोड़ यात्री प्रतिवर्ष उड़ान भरा करेंगे। प्रतिवर्ष उड़ान भरने के मामले में जेवर एयरपोर्ट देश के सभी हवाई अड्डे को पीछे छोड़ देगा। अब तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक के सबसे बड़े एयरपोर्ट आईजीआई से प्रतिवर्ष 6 करोड़ यात्री उड़ान भरते हैं। वर्ष 2024 तक आईजीआई से 10 करोड़ यात्री उड़ान भर सकेंगे। उसके बाद इस एयरपोर्ट की क्षमता नहीं बढ़ सकेगी। जेवर एयरपोर्ट से 2050 तक बीस करोड़ यात्री उड़ान भरेंगे। इस प्रकार हर मामले में जेवर एयरपोर्ट अव्वल साबित होगा।