ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में पानी को लेकर हाय-हाय
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:44 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले हजारों लोग पिछले काफी दिनों से पानी की किल्लत को लेकर परेशान है। सोसाइटी वासियों का सब्र रविवार रात टूट गया और उन्होंने पानी की किल्लत की समस्या को लेकर हंगामा किया। सोसाइटी वासियों का कहना है कि सोसाइटी की AOA ने अधूरी चीजों के बीच हैंडओवर ले लिया है और पानी की किल्लत को दूर नहीं कर पा रही है।
Greater Noida News
फ्यूजन होम्स सोसाइटी में हंगामा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित हाईराइज सोसाइटी फ्यूजन होम्स में रविवार की रात सोसाइटी वासियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कई दिनों से सोसाइटी में पानी की किल्लत चल रही है। सोसाइटी में पानी की सप्लाई बाधित है। सोसाइटी वासियों का आरोप है कि फ्यूजन होम्स सोसाइटी की AOA पानी की किल्लत को दूर नहीं कर पा रही है। सोसाइटी में रहने वालों को टैंकर से पानी भरकर अपना काम चलाना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सोसाइटी AOA के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए और कहा कि इनकी इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
[video width="478" height="850" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/05/0nce8bxWl0zq6eye.mp4"][/video]