ग्राम प्रधान ने बताईं समस्याएं
बैठक में प्रधान फ़ौजी चाहत सिंह प्रधान ने बताया कि गांवों में प्रदूषण की समस्या है। ग्रामीण निवासियों का जीना दूभर हो चुका है। स्थानीय अधिकारी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। यहां यूपीएसआईडीए की तरफ़ से साफ़ सफ़ाई नहीं होती है। फैक्ट्री का प्रदूषण नलियों और सड़कों पर फेंक दिया जाता है। कारख़ानों से आने वाला ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण (धुआं) और गंदगी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। यहां तक कि कारख़ानों में काम करने वाले महिला श्रमिकों को भी महज पांच से छह हज़ार ही बड़ी मुश्किल से दिये जाते हैं।
प्रदूषण की समस्या से सांसद को भी अवगत कराया
गौतमबुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि गांव के लोगों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है। गांवों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां के लोग लगातार अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के दफ़्तर के चक्कर लगाते काटते रहते हैं, किंतु प्रशासन इनकी नहीं सुनता है। गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने गांव की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
मीटिंग के दौरान प्रधान चाहत फौजी जोखाबाद प्रधान संगठन बुलंदशहर जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष जीत प्रधान हृदयपुर, जिला महासचिव नीरज प्रधान हसनपुर, मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान किशनपुर, प्रधान मोहित भाटी हमीदपुर, धर्मेंद्र प्रधान भड़ाना जिला कोषाध्यक्ष, सचिन कसाना मंडल अध्यक्ष सिकंदराबाद, श्याम गुप्ता, जितेंद्र शर्मा और विक्रम सेठी उपस्थित रहे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।