रील्स बनाने के चक्कर में युवक की हुई मौत, यमुना के पास गहरे गड्ढे में हुआ हादसा
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:34 PM
Greater Noida News: सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाना लोगों के लिए इतना खास बन गया है कि रील्स को बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान की परवाह भी नहीं करते है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में सामने आया है, जहां एक युवक को रील्स बनाना इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान गवांनी पड़ी।
Greater Noida News
मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके के फलौंदा गांव का है। जहां एक युवक रील्स बनाने के चक्कर में यमुना के गहरे पानी के एक गड्ढे में कूद गया। लेकिन इसके बाद वह तैर कर बाहर नहीं आ पाया और गहरे पानी में डूब गया। जिसेक बाद उसकी मौत हो गई।
Greater Noida News वीडियो बनाने के लिए कूदा था मृतक
जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके के फलैंदा गांव निवासी दो भाई विकास और प्रिंस अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रविवार दोपहर बाद यमुना के पास जंगल में घूमने गए थे। वहां जाकर 21 वर्षीय युवक विकास ने कहा कि वह यमुना के पानी से भरे गड्ढे में तैरकर विडियो बनवाएगा। इसके लिए वह खुद अपने कपड़े उतारकर झीलनुमा गहरे गड्ढे में कूद गया और अपने भाई प्रिंस से विडियो बनाने के लिए कहा। वह पानी से भरे गड्ढे को तैरकर पार कर रहा था। इसी दौरान पानी की गहराई में जाकर डूबने लगा। यह देखकर उसके भाई और दोस्तों ने शोर मचाया। देखते ही देखते विकास (21) गहरे पानी में जाकर डूब गया। सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पानी में उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
वीडियो बनाने के लिए कूदा था मृतक
फलैंदा गांव निवासी विकास के यमुना पास गहरे गड्ढे में डूबने की घटना मोबाइल में कैद हुई है। वीडियो में प्रिंस और कुछ युवक और जोर लगाने की बात कहते सुने जा सकते हैं जबकि विकास तैरने का प्रयास करता दिख रहा है। विकास दूसरे किनारे के करीब पहुंच गया था। जिसके बाद वह गहरे पानी में डूब गया।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।