
Greater Noida : उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा शहर को देश का सबसे अच्छा शहर बताती है। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले बोल रहे हैं कि उनके घरों में सांप व बिच्छू धुस रहे हैं। ऐसे शहर में रहना उनके लिए मुश्किल हो गया है। अब नागरिकों ने चेतावनी दे दी है कि यदि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर्याप्त साफ सफाई करके उन्हें सांप और बिच्छू से नहीं बचाएगा तो वे प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन कर देंगे।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा शहर के हर सेक्टर में अनेक समस्याएं है। इन समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या खाली प्लाट पैदा कर रहे हैं। अधिकतर सेक्टरों के खाली पड़े प्लाटों पर झाडी व ख्ररपतवार उग गए हैं। इन झाड व झाड़ियों में सांप व बिच्छू जैसे जहरीले जीव जंतु पैदा हो रहे हैं। सांप व बिच्छू आए दिन नागरिकों के घरों में घुस जाते हैं। सांप व बिच्छू की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान ग्रेटर नोएडा के डेल्टा 2 के नागरिक बताए जाते हैं।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता तथा RWA के महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर के अंदर खाली प्लॉटों की काफी संख्या है और उन में बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। खाली प्लॉट जंगल में तब्दील हो चुके हैं और आए दिन सांप बिच्छू आदि जहरीले कीड़े निकल रहे हैं जिससे आस पड़ोस में रह रहे परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
महासचिव आलोक नागर ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से मांग की या तो उन प्लॉटों को साफ कराया जाए या जो भी मकान मालिक है उनको नोटिस जारी करें और पेनॉल्टी लगाए। उन्होंने मांग की कि है प्राधिकरण ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें अन्यथा सेक्टरवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। Greater Noida